Ballia : नवागत क्षेत्राधिकारी ने संभाला अपना कार्यभार-गौरव शर्मा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/04-ball-ph-12.jpg)
बलिया। नवागत नगर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बलिया में आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। वह 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं जो पूर्व में जौनपुर में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक बलिया देवरंजन वर्मा के मार्ग दर्शन में नियमानुसार कार्य होंगे और मेरी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना है। महिला उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध करने वाले अपराधियों से तालुक रखने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें, आपस में एकता व भाईचारा बनाए रखें। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आपस में किसी तरह का कोई विवाद न बनाएं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)