Ballia : बोले उमाशंकर सिंह : हमारे संपर्क में है कई दलों के नेता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/a-2.jpg)
पूर्वांचल की सीटों पर है सबसे अधिक फोकस
रोशन जायसवाल
बलिया। बसपा को इंडिया गठबंधन एवं एनडीए के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। इसके बाद बसपा अपना पत्ता खोलेगी। अन्य दलों से टिकट मांग रहे कुछ ऐसे भी दावेदार है, जो हमारे संपर्क में है। यह बातें बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने एक सवाल के जवाब में व्यक्त किया। कहा कि पूर्वांचल की महत्वपूर्ण सीटें बलिया एवं घोसी से अभी इंडिया गठबंधन एवं एनडीए ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वहीं, गाजीपुर एवं सलेमपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है जैसे ही उनकी घोषणा होती है उसके बाद बसपा भी प्रत्याशी की घोषणा करेगी वैसे हमारी पूरी तैयारी है। जैसे ही इंडिया गठबंधन एवं एनडीए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी, वैसे ही बसपा भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे मजबूत दावेदार जिनका नाम नहीं बता सकते, लेकिन वह बसपा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार बैठे है। कहा कि बसपा एक मजबूत संगठन है। एक बड़ी फौज है। बसपा का वोट बैंक पूरी तरह से मजबूत है। सबकी निगाह बसपा पर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 से बेहतर परिणाम 2024 में रहेगा। बूथ स्तर पर हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। वैसे भी हमारा सबसे ज्यादा फोकस पूर्वांचल की सीटों पर है। कोई कितना भी ताकत लगा लें, बसपा इस बार के चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है। एक सवाल के जबाब में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह सपा की चाल है, जो यह कहते है कि बसपा भाजपा के संपर्क में है, यह बिल्कुल गलत है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कड़े शब्दों में कहा है कि हम पूरी ताकत के साथ अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।
एक नजर में यह भी…
10 सीटों पर मिली थी जीत
बलिया। लोकसभा चुनाव-2019 में बसपा घोसी, गाजीपुर एवं लालगंज सहित 10 सीटों पर चुनाव जीती थी। अब यह वक्त बतायेगा कि इस बार के चुनाव में बसपा को कितनी सीटों पर जीत हासिल होगी। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दावा है कि आज भी बसपा का बेस मजबूत है और चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी न पहले किसी से कम थे और न आज है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)