Ballia : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी के सामने ही फरियादी ने खुद को मारी चाकू
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-49.jpg)
बांसडीह (बलिया)। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले के उच्चाधिकारियों के सामने ही फरियादी युवक ने खुद को ही चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से घायल को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना को लेकर तहसील में अफरा-तफरी की स्थिति रही।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-15-1024x460.jpg)
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र पिण्डहारा गांव निवासी 19 वर्षीय फरियादी सनोज गोंड पुत्र बेच्चू गोंड का काफी दिनांे से पट्टीदारों से छज्जा निकालने के विवाद चल रहा है। वह कई दिनों से अपनी शिकायत को लेकर डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगा चुका था लेकिन उसकी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया। घटना के बाद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा सम्पूर्ण समाधान दिवस को बीच में ही छोड़ घायल युवक को देखने अस्पताल पहुंच गए।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजागाव खरौनी निवासी अभय नारायण सिंह ने बताया कि मैं ठीक इस फरियादी के पीछे था। युवक सनोज अपनी मां प्रभावती देवी के साथ समाधान दिवस पर पहुंचा और जिलाधिकारी को अपना शिकायत पत्र सौप कहा कि आज मेरी शिकायत का समाधान नहीं होगा तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इतना कह कर अधिकारियों के सामने ही खुद के पेट में चाकू से हमला कर घायल कर लिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स ने युवक को पकड़ कर काबू में लिया और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया की युवक को मामूली चोटे लगी है। युवक को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।
आगे देखें
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि युवक को समुचित इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उसकी शिकायत के त्वरित समाधान के लिए उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को निर्देशित कर दिया गया है। वही एसपी ने बताया कि युवक का पट्टीदारों के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस प्रशासन द्वारा भी कई बार मौके जाकर दोनो पक्षों से बात की गई थी। युवक द्वारा थाने पर भी कई बार हंगामा का प्रयास किया जा चुका है। युवक की समस्या का समाधान के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)