Ballia : चोरी के गहनों एवं तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-50.jpg)
मनीष तिवारी,
चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखाबिर की सूचना पर बाबा ऋषि देव सिंह पीजी कॉलेज मोड़ पर उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव मय हमराह चोरी के गहनों के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोर जोगेंद्र पुत्र वीरू राजभर साकिन मसौनी, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी के गहनें और 700 नगदी बरामद हुआ। चोरी के गहनों की कीमत लगभग 50000 बताया गया, जो चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारो निवासी राजकुमार वर्मा पुत्र स्व सुदर्शन वर्मा का निकला। जिसके घर गत 14 मार्च को चोरी हुई थी और जिसका मुकदमा चितबड़ागांव थाने में दर्ज है। गिरफ्तार जोगेंद्र को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी, उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव के साथ हेड का. सत्येंद्र कुमार, का. बबलू रैना, का. अविनाश चौधरी, धनंजय यादव सम्मिलित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)