Ballia : मेरी माटी मेरा देश: बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230809_140444412-scaled.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230809_140444412-1024x768.jpg)
रेवती (बलिया)। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत रेवती के सेनानी स्मारक के समीप स्थानीय नगर पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिला पट्ट का अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक ने किया। शिला पट्ट पर नगर रेवती के सोलह स्वतंत्रता सेनानी जगरनाथ पाण्डेय, परमेश्वर तिवारी, ब्रह्मदेव राम, विश्वनाथ, बेंचू पाण्डेय, बद्री पाण्डेय, राम नरेश ओझा, सुखदेव पाण्डेय, सूरज नारायण मिश्र, श्रीनाथ पाण्डेय, उमा शंकर लाल, राम इकबाल लाल, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, लालमोहन लाल, रघुराई राम केसरवानी के नाम अंकित हैं।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230809_140941813-1024x768.jpg)
शिला पट्ट के अनावरण के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय सहित उपस्थित सभासदों ने पंच प्रण का शपथ लिया। उक्त के पश्चात अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे नगर के स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता आन्दोलन में अग्रणी भूमिका में रह कर संघर्ष किये जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कहा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रघुराई राम केसरवानी के नाम का एक गेट बनवाया जाएगा। अलावा इसके स्वतंत्रता के इन सेनानियों को स्मृति में रखने के लिए कई योजनाएं दिमाग में हैं जिन पर काम किया जाएगा। उक्त अवसर पर सभासद रूपेश पाण्डेय, भोला ओझा, घूरा राजभर, शमीम, राम प्रसन्न चौहान, शत्रुघ्न ठाकुर, अजय वर्मा, गोविन्दा साह के अलावे वरिष्ठ लिपिक राधेश्याम वर्मा, मोहम्मद वसीम, शेषनाथ साहनी, संदीप केशरी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)