Ballia : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240307-WA0016.jpg)
बांसडीह (बलिया)। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान/गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने हेतु ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बाँसडीह पर किया गया, जिसमंे ब्लॉक बाँसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे से कुल 6 बच्चों ने बाजी मारी प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय बाँसडीह की प्रिया, दूसरे स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सेरिया से प्रियंका एवं तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी बाँसडीह से प्रीति यादव रहे। इसी क्रम में चतुर्थ स्थान पर इंद्रजीत एवं पांचवें स्थान पर रौनक पाण्डेय उच्च प्राथमिक विद्यालय सकरपुरा तथा छठवें स्थान सोमनाथ उच्च प्राथमिक विद्यालय खोरौली से रहे। इस आयोजन में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चांे को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया और साथ ही बच्चों भविष्य में और मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बाँसडीह के प्रधानाचार्य एहसानूल हक, विशाल मिश्रा, अजय कुमार दुबे, घनश्याम चौबे, एआरपी मोहन गुप्ता, दीन दयाल, रमाकांत, जय प्रकाश, सुनील गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, मृदुल पाण्डेय, रवीन्द्र तिवारी, मोइनूद्दीन, अंसारूल हक़, नीरज तिवारी, परशुराम प्रसाद, अनीश श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)