Ballia : राष्ट्रीय मतदाता दिवस विशेष कार्यक्रम पर निकाली गई रैली
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA0161.jpg)
रैली को उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार संग दिखाई हरी झंडी
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। 25 जनवरी 1950 के दिन भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी इसीलिए हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एस.डी.एम. ए.आर. फारुकी और तहसीलदार पंकज शाही ने जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज और श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता रैली की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए ’’’सही करो मतदान, तो हो उत्तम सरकार’’, ’’मन का प्रत्याशी चुनो मत देकर हर बार’’, ’’सब कामों को छोड़कर करना है यह काम, एक दिवस मतदान का बाकी दिन आराम’’ के नारों से लोगों को जागरूक करने हेतु स्थानीय मिडिल स्कूल से रैली निकालकर लोगों को संदेश देने का काम किये। इस अवसर पर विनोद कुमार मौर्य, कृष्णानंद सिंह, नंदलाल शर्मा, राशिद कमाल पाश, शाहनवाज, अहम, सोहेल, उस्मानी, फरहान अहमद, दिलीप कुशवाहा, देवेंद्र वर्मा, मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर आनंद कुमार, सहायक चंद्रभानु प्रताप, विजय कुमार भारद्वाज सहित कार्यक्रम में सम्मानित बीएलओ अंजली कुमारी, गीता देवी, विश्वनाथ ठाकुर, शारदा देवी, तारा देवी, प्रिया गुप्ता, रीता देवी, सुमन वर्मा, संगीता देवी, मनीष कुमार मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)