Ballia : रामोत्सव-2024: कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किये गये 110 शिक्षक, बलिया के भी एक शिक्षक हैं शामिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-38-scaled.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अनवरत चल रहे रामोत्सव-2024 में एडूलीडर्स यूपी के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य- संस्कृति मंच पर 10 मार्च रविवार को अयोध्या धाम में एक शैक्षिक समागम एवं गुरु वशिष्ठ के राम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर तथा राज्य स्तर पर सम्मानित प्रदेश के 110 शिक्षकों को इस समागम में आमंत्रित कर उन्हें कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया।
बेरुआरबारी क्षेत्र के देल्हुआ निवासी बलिया जनपद से अजीत कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय पटखौली, मनियर को कर्मयोगी सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। पूर्व में भी इन्हें शैक्षिक नवाचारों हेतु मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। श्री गुप्ता ने बताया कि अयोध्या शैक्षिक समागम में रामत्व की परम्परा के साथ शिक्षा जगत के विभिन्न आयामों पर विशेष चर्चा-सत्र के अभिनव प्रयोग की सूचना से अयोध्यावासी अत्यंत उत्सुक एवं हर्षित रहें। साहित्य- संस्कृति मंच, गुरुकुल महाविद्यालय से साहित्यिक- स्रोतस्विनी अनवरत प्रवाहमान है जिसमें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, संगोष्ठी,साहित्य परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, कबीर के राम गायन, नानक के राम गायन, सगुण – निर्गुण राम गायन जैसे विशिष्ट कार्यक्रम प्रतिदिन मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं। श्री गुप्ता को अयोध्या में मिले सम्मान से गांव व शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)