रोशन जायसवाल


निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता अपनी पत्नी के लिए जनता से मांग रहे समर्थन
बलिया। बेल्थरारोड नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रेनू गुप्ता के लिए निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता मतदाताओं से एक बार फिर अपने पत्नी के लिए समर्थन मांग रहे है। यहां रेनू गुप्ता का जबरजस्त डंका बज रहा है। वहीं रेनू गुप्ता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को बलिया आ रहे है और वे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिनेश गुप्ता जमकर तैयारी कर रहे है। जानकारी यह भी मिल रही है कि वह हजारों कार्यकताओं के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बताते चलें कि दिनेश गुप्ता नगर पंचायत क्षेत्र में जबरजस्त तरीके से विकास कार्य किया है, जिसका फायदा उन्हें निकाय चुनाव में मिलेगा। नगर पंचायत के वार्डों में भी रेनू गुप्ता जबरजस्त तरीके से लड़ाई लड़ रही है। उनके पति दिनेश गुप्ता भाजपा के बड़े नेताओं से सम्पर्क बनाकर नगर पंचायत में विकास कार्य को गति दिया है। वैसे इस नगर पंचायत में भाजपा के बड़े नेताओं की भी निगाह है। सुबह से शाम तक भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता जनता के बीच पहुंच कर अपने लिए समर्थन मांग रही है।



