Ballia : उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम, जदयू कार्यालय पर अवलेश सिंह ने फहराया तिरंगा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/2-21.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। गणतंत्र दिवस शुक्रवार को लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जदयू कार्यालय पर गणतंत्रता दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने झंडोतोलन किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-66-768x1024.jpg)
झंडोतोलन के बाद अवलेश सिंह ने लोगों को संबोधित किया और राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अवलेश सिंह ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/3-18-768x1024.jpg)
यह हमारे लोकतंत्र के जश्न के मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह, उपाध्यक्ष ममता सिंह, दिवाकर सिंह, सुभाष पाठक, ओपी वर्मा, अरुण कुमार मंडल, ब्रह्मादेव रावत, मनोज कुमार, दिलीप साह, राजेश सिंह, पवन सिंह, फैयाज अहमद समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)