Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : शहीदों के त्याग, बलिदान की बदौलत दुनिया में तरक्की के राह पर बढ रहा देश : बोले दयाशंकर मिश्र दयालु

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा

बलिया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रगान व संविधान की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी भी ली गई।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए एक कवि की दो लाइन की पंक्तियां उल्लेखित करते कहा कि मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेक, मातृभूमि पर शीश नवाने, जाएं जहां वीर अनेक।

उन्होंने कहा कि एक ऐसा देश जो वर्षों की गुलामी के बाद लाखों लाख शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत स्वतंत्रत हुआ, जिसके कारण आज हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और संसार के लिए आदर्श है। हम सभी भारतीय 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा देश क्रांतिकारियों /शहीदों के त्याग, बलिदान और प्राणों की आहुति के बदौलत दुनिया में तरक्की के राह पर बढ रहा है। कहा कि हमारा देश विविधता में एकता वाला देश है यहां पर अनेक जातियों, भाषाओं और धर्मों के लोग आपस में

मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए संविधान के निर्माताओं को धन्यवाद दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश के मुखिया की मंशा है कि भारत 2047 तक दुनिया का आर्थिक महाशक्ति बने, इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पूरी लगन के साथ काम करना होगा।


तत्पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया, तथा गुब्बारे भी उड़ाए गए। उन्होंने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों , सैन्य वीर नारियों व सैन्य विधवाओं को सम्मानित किया।

पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय नंदपुर बेलहरी और स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ विद्यालय के बच्चों बच्चियों द्वारा कराटे, गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देख लोगों का मन प्रफुल्लित

और गदगद हो गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयपति द्विवेदी,

बीएसए मनीष सिंह,डीएसओ रामजतन यादव सहित अन्य अधिकारीगण, पुलिस गण, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों की मौजूदगी रही।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *