Ballia : भारतीय इतिहास में बेहद खास है गणतंत्र दिवस: अवलेश सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-65.jpg)
बलिया। भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास है। यह दिन हमारे लोकतांत्रिक होने का प्रतीक है। यह वही दिन है जब गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुए भारत को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद गर्व का दिन है, क्योंकि इसी दिन साल 1950 में भारत पूर्ण रूप से गणतंत्र बना था। उक्त बातें जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के जश्न को मनाने के मकसद से हर साल देशभर में इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रीय पर्व के तौर हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)