Ballia : नौरंगा पीपा पुल न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230226-WA0040.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230226-WA0040-1024x768.jpg)
मझौवां। बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गंगा घाट पर अब तक पीपा पुल न बनने से जहां शादी विवाह करने वाले ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं खेती किसानी करने वाले किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। शासन के नियमानुसार अक्टूबर माह में पुल बन जाना चाहिए व 15 जून को पुल टूट जाता है अब फरवरी माह भी बीत गया फिर भी नौरंगा पीपा पुल अब तक नहीं बना, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नौरंगा भुवाल छपरा के ग्रामीण रमाकांत ठाकुर, पूर्व जिलापंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, किशुन पासवान, निर्मल यादव, चिंतामणि राय के टोला निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मैनेजर सिंह, राजेंद्र मिश्र, विनोद कुमार पाण्डेय आदि का कहना है कि शासन के नियमानुसार 14 अक्टूबर को पीपा पुल बनकर तैयार हो जाना चाहिए और 25 जून को पीपा पुल टूट जाना चाहिए। पर नवरंगा गंगा घाट पर पीपा पुल अब तक नहीं बना इस पुल से क्या फायदा। मात्र एक, दो माह के लिए सरकार का पुल के मद में करोड़ों रुपए खर्च करने का क्या औचित्य है। इस पुल से ग्रामिणांे को कोई फायदा नहीं है। हां कुछ अधिकारियों और ठेकेदार फायदा उठा रहे हैं। कई सालों से मात्र एक दो माह के लिए पुल के नाम पर तांगन मांगन के द्वारा पुल का सिरिजना खड़ा कर दिया जाता है और सरकार का पैसा बंदर बाट कर लिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन के लोग भी मात्र छलावा कर रहे हैं। इस संबंध में जेई देवेन्द्र बर्मा ने बताया कि मैं नया हूं पहले क्या हु़आ मुझे नहीं मालूम, नदी गहरा है। लंबाई भी बढ़ गई है, पीपा कम पड़ गया था, पीपा मंगा लिया गया है। बहुत जल्द पुल तैयार हो जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)