Ballia : चितबड़ागांव में हुआ सड़क हादसा, दो की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/b-16.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/b-16-1024x551.jpg)
बलिया। बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर चितबड़ागांव गैस गोदाम के पास टेंपो पलटने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल वृद्ध को सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे के बाद टेंपो चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृत युवक विपिन यादव पड़री, चंचया-नगरा का निवासी है। वह टेंपो पर बैठकर जा रहे थे। इसी बीच चितबड़ागांव गैस गोदाम के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इससे मौके पर ही विपिन की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घटना में क्षेत्र के खमीरपुर डीह निवासी वृद्ध चंद्रिका यादव चितबड़ागांव मोड़ से आगे चांद नाले से घर की तरफ आ रहे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)