घोसी विधानसभा उपचुनाव: 29 को अखिलेश यादव और दो सितंबर को आएंगे सीएम योगी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-89.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-89-1024x576.jpg)
मऊ जिले के विधानसभा घोसी में उपचुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, चुनावी सरगर्मियां बढ़ रहीं हैं। सपा और भाजपा ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अगस्त को चुनाव प्रचार के लिए घोसी आएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो सितंबर को घोसी में जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो सितंबर को घोसी चीनी मिल के पास स्थित मैदान में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को घोसी में जनसभा करेंगे। सपा मुखिया के आगमन को देखते हुए पार्टी के नेता तैयारी में लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेंगे कि यह सिर्फ एक सीट का उप चुनाव नहीं है, बल्कि इसका संदेश लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी दूर तक जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)