Ballia : गायों को फल खिला रौशन सिंह ने पिता को किया नमन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-73.jpg)
बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रचारक सनातन धर्म व गौ रक्षा, प्रदेश संयोजक सनातन रक्षक परिषद रौशन सिंह चंदन ने अपने पिताजी की तृतीय पुण्यतिथि अनोखे अंदाज में मनाया। परिवार सहित गौशाला में जाकर उन्होंने लगभग 500 गायों को केला व अन्य फल खिलाया। सर्वप्रथम घर पर परिवार के साथ रौशन सिंह चंदन ने अपने पिताजी के तैलचित्र पर पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया। उसके बाद वे साथियों के साथ गौशाला पहुंचे।
गौशाला में लगभग 500 गायों को केला और अन्य फल खिलाया। इस अवसर पर कृपा शंकर मिश्रा, राम कैलाश पाल, ब्रम्हादेव शर्मा, अजय रावत, अखंड प्रताप सिंह, वीणा, पप्पू राजपूत, स्वामीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)