Ballia : सांसद व विधायक ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


बांसडीह (बलिया)।
कस्बे के कचहरी स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को भाजपा के बांसडीह विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद व वर्तमान प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा व विधायक केतकी सिंह ने पूजा पाठ के साथ फीता काटकर किया। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत की जनता देश के प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में बैठाने के लिए आतुर है। आज सबका साथ सबका विकास के साथ देश की जनता पीएम मोदी पर विश्वास जता रही है। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जिस निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अपना देश विश्व के विकसित देशों में अपना स्थान बना चुका है। पीएम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे सभी पूर्ण किए हैं। कहा कि हमारी पीढ़ी कितनी भाग्यशाली है कि पांच सौ सालों के लंबे इंतजार के बाद हम लोग के आराध्य भगवान श्री राम अपने विशाल महल में विराजमान हुए हैं। आज अपना देश प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। इस मौके पर विनोद शंकर दुबे, गोपाल जी सिंह, रमेशकांत कुशवाहा, सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, अश्वनी सिंह लिटिल, राजेश सिंह, प्रतुल ओझा, अरूण सिंह, आई डी मिश्र, नकुल चौबे, विजय बहादुर दुबे, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, प्रमोद सिंह पूनम गुप्ता, ममता सिंह, रंजन सिंह, अरविंद गांधी, मांडलु सिंह, शारदानंद साहनी, श्रीनिवास राजभर, सितांशु गुप्ता, मिथिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -   Ballia : उपजिलाधिकारी ने किया गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण

Leave a Comment