Ballia : सलेमपुर लोकसभा: दयाल के बगावती तेवर से गरमाई राजनीति
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-43.jpg)
सुभासपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की जतायी जा रही थी संभावना
रोशन जायसवाल,
बलिया। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में राजेश सिंह दयाल बगावती मूड में है। एक तरफ जहां सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दयाल को भाजपा से टिकट न मिलने पर मौजूदा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद ने किसी गरीब की मदद नहीं किया होगा। वहीं, मेडिसीन मैन राजेश सिंह दयाल का नाम लेते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की। कहा कि गरीबों के मसीहा है दयाल।
राजेश सिंह दयाल को टिकट नहीं मिलने पर दो दिन पहले हुई बैठक में उनके समर्थकों ने चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। उस बड़ी बैठक में राजेश सिंह दयाल ने यहां तक कहा कि जब तक सलेमपुर के हर एक युवा को रोजगार नहीं मिल जाता। जब तक यहां की स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं हो जाती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। इधर, दयाल ने यह नहीं कहा कि मुझे चुनाव लड़ना है, लेकिन समर्थक उनके चुनाव लड़ने का दावा कर रहे है। राजेश सिंह दयाल की भाजपा की कार्यकर्ता बैठक का फोटो वायरल हो रहा है। क्षेत्र में यह चर्चा थी कि सलेमपुर लोकसभा सुभासपा की झोली में जा सकता है और राजेश सिंह सुभासपा के प्रत्याशी हो सकते है, लेकिन भाजपा ने तीसरी बार मौजूदा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारकर राजेश सिंह दयाल की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)