Ballia : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20231002131040-scaled.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20231002131040-1024x461.jpg)
रसड़ा (बलिया)। आजाद चौराहा स्थित हिता का पूरा एक मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर रहे। सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री पर कार्यक्रम का माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम अचल राजभर ने कहा कि होने वाले लोकसभा के चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समय देश पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैठकर कानून एवं संविधान की धज्जियां उड़ा रही है ऐसे पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और कस्बा से लेकर गांव गली तक समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करें, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी बलिया लोकसभा के प्रत्याशी सनातन पांडे जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, अनिल राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के ऋण की हड्डी होते हैं यह जब सही और दुरुस्थ रहेंगे तो यह सब ठीक रहेगा सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक साथ चलने के लिए कार्य करें जो अगली सरकार की भागीदारी में जबरदस्त तरीके से देश में पेश कर सके। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, बीरबल राम, संजय यादव, उत्तीर्ण पांडे, हरेराम राजभर, मनोज राजभर, दूधनाथ यादव, तौकीर अहमद, पुरुषोत्तम यादव, लल्लन यादव, रामश्रगार यादव, बेलाल कुरेशी, पिंटू अंसारी, जाहिर इराकी, गुलजार अहमद, विजय शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)