Ballia : नीरज के सामने हो सकते है सनातन
रोशन जायसवाल
बलिया। वैसे समाजवादी पार्टी ने बलिया लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन चर्चा सनातन पाण्डेय की हो रही है। भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के सामने सपा किसको मैदान में उतारेगी इसका फैसला बहुत जल्द हो जायेगा। बात करें तो 17 अप्रैल की देर शाम तक सपा अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है और चर्चा यह भी है कि सनातन पाण्डेय सपा के प्रत्याशी हो सकते है, लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है। यदि ऐसा हुआ तो भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के सामने सनातन पाण्डेय दूसरी बार सपा के प्रत्याशी होंगे। सपा के राजनैतिक गलियारों में चर्चा यह हो रही है कि अभी तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना निर्णन बलिया लोकसभा सीट पर नहीं दिया है, लेकिन किसको लड़ाना है यह उनके मन में है। यदि सपा से सनातन पाण्डेय आये तो लड़ाई बड़ी रोचक होगी, क्योंकि सनातन पाण्डेय 2019 में कम मतों से चुनाव हारे थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)