Ballia : चाकू व गोवंश के साथ दो गिरफ्तार


बेल्थरा रोड (बलिया)।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में जनपद में अपराध पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में उ0 नि0 पंकज सिंह व उ0 नि0 सूर्यपाल मय फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे स्थानीय नगर के रोडवेज बस स्टेशन के पास अचानक छापा मारा गया। मौके से एक पिकअप से 02 राशि गोवंश पशु तथा एक अदद नाजायज चाकू के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उभांव थाने पर मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनिय व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर सक्षम न्यायालय को चालान किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वाहन चालक पियूष यादव पुत्र जयमंगल यादव, निवासी ग्राम धनौती थाना गड़वार एवं धनजी सिंह पुत्र अंजनी सिंह निवासी ग्राम धनौती थाना गड़वार, हा0 मु0 मेउली थाना पकड़ी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -   Ballia : तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Leave a Comment