Ballia : एसडीएम ने किया एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/a.jpg)
चितबड़ागांव (बलिया)। नगर पंचायत चितबड़ागांव के श्रीराम कोल्ड स्टोरेज के पास नवनिर्मित भवन में पहली मार्च शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा द्वारा चेयरमैन अमरजीत सिंह एवं एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हेड काजी रहमान की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए फीता काटकर किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/b-1024x683.jpg)
उक्त अवसर पर शाखा प्रबंधक सुशील राय ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। एचडीएफसी बैंक कलस्टर हेड काजी रहमान ने उपजिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा एवं नगर पंचायत चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/c-1024x683.jpg)
चेयरमैन अमरजीत सिंह ने नगर पंचायत में बैंक खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि बलिया के बाद चितबड़ागांव में शाखा खुलने से बैंकिंग कारोबार से जुड़े स्थानीय लोगों को काफी सहुलियत हो गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/d-1024x829.jpg)
उक्त अवसर पर जमुना राम महाविद्यालय के प्रबन्धक धर्मात्मानन्द गुप्ता, नारायण सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रशांत कुमार मिश्र, सौरभ सिंह,सत्यम सिंह, अमित कुमार सिंह, आनंद सिंह इतिहास क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक सुशील राय ने आये हुए अतिथियों प्रति आभार व्यक्त किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)