Ballia : बंदोबस्त अधिकारी ने किया चक अपीलों की सुनवाई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/03-ball-ph-12.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बलिया सचेन्द्र कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को बेल्थरा रोड तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय लगाकर ग्राम चरौवा, तेलमाजमालुद्दीनपुर, पिपरौली बड़ा गांव तथा पतनारी कीर्तिपुर के चक अपीलों की सुनवाई किया गया। इस मौके पर अपने चक से संबंधित अपीलार्थी अपने अपने अधिवक्ताओं संग सुनवाई में मौजूद रहे। अधिवक्ताओं में प्रभुनाथ चौहान, परवेज, जावेद, अजीत मिश्रा, राघवेंद्र कुशवाहा, वकार अहमद, मुनेश चन्द वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता सुनवाई में हिस्सा लिया। लेखपाल वर्ग में अजय कुमार यादव, सुभाष चौहान, सुभाष मौर्य व विश्राम राम ने ग्राम अभिलेख के साथ सुनवाई में सहयोग किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)