Ballia : पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की मनायी गयी सातवीं पुण्यतिथि
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-55.jpg)
बलिया। पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि मंगलवार को कदम चौराहा पर मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष व चुनौतियों से जूझते हुए स्व. पाठक ने सियासत के धरातल पर जमीन तैयार किया।
स्व. पाठक का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम यादव ने कहा कि स्व बच्चा पाठक कार्यकताओं के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस मौके पर अखिल ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, सभासद ददन यादव, पप्पू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बलिया अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, विरेन्द्र कुमार पाठक टुनजी, अशोक पाठक, हरेंद्र गोंड, सौरभ पाठक, शंकर, मनु पाण्डेय, संजय चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष तिवारी ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)