Ballia : सपा ने सनातन पांडेय पर पुनः जताया विश्वास, बनाया अपना उम्मीदवार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-44.jpg)
बलिया। समाजवादी पार्टी ने बलिया लोकसभा क्षेत्र से पुनः एक बार सनातन पाण्डेय पर ही विश्वास जताया है। सनातन पाण्डेय इसके पूर्व में 2007 से 2012 तक तत्कालीन चिलकहर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं एवं 2013 से 2017 तक जब प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार थी तो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के रुप में भी कार्य कर चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी समाजवादी पार्टी ने सनातन पाण्डेय को ही अपना उम्मीदवार बनाया था।
इस संबंध में प्रेस को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने सनातन पाण्डेय को प्रत्याशी घोषित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को पूरे जनपद के तरफ़ से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इण्डिया गठबंधन में सम्मिलित सभी दल के कार्यकर्ता इस निर्णय से आहलादित हैं और गठबंधन के सभी लोग मिलकर बलिया लोकसभा में परिवर्तन की आंधी लायेंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)