Ballia : लोको पायलट बनकर अरविन्द यादव ने संवारा अपना भविष्य
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/d-1.jpg)
राजकुमार यादव
बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा धनौती धूरा के अरविन्द यादव के संघर्ष के बदौलत लोको पायलट बनने से पूरे गांव में खुशियों का माहौल है। वहीं अपने माता पिता के इकलौते पुत्र अरविन्द यादव को जब सूचना मिला कि वे लोको पायलट बन गये तो सबसे पहले अपने माता पिता को दूरभाष पर आशीर्वाद लिया। अपने माता पिता के सपनों को वे साकार कर रहे है। श्री यादव ने बताया कि मेरा लक्ष्य आगे बढ़ने का है मैं यूपीपीसीएस की तैयारी भी कर रहा हूं। अगर इसमें सफलता मिली तो आम जनता के साथ-साथ युवाओं को अपने रिश्तेदारों के बच्चों को तन मन धन से शिक्षित कर उनको भी आगे बढ़ाने के लिए मेरा जीवन समर्पित रहेगा। श्री यादव ने कहा कि मैं अपने जीवन में संघर्ष और अभाव देखा है। मेरी माता गृहणी एवं पिता एक कारीगर थे। फिर भी मेरे सपनों को पूरा करने में उन्होंने अपना पूरा जीवन लगाया। मैं अपने माता पिता का हर सपना पूरा करूंगा। मेरा टेªनिंग गोरखपुर में और वर्तमान में वाराणसी में तैनात हूं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)