Ballia : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का केक काट कर मनाया गया जन्मदिन
राजकुमार यादव
बलिया। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का 1 जुलाई को 51वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया। जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया व पेड़ लगाकर और कैम्प कार्यालय पर सपा नेता डॉ. एसएस इस्लाम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धूम-धाम से जन्मदिन मनाया। डॉ. इस्लाम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सभी कार्यकर्ता मिल कर पीडीए के बदौलत 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया और जनता का सेवा करना उनके नीतियों में है। इस अवसर पर सतीश राजभर, हरिशंकर यादव, अशोक यादव, राजेश गांेड, रमाशंकर खरवार आदि मौजूद रहे।