Ballia : छात्रों ने छोटे-छोटे समूहों में विभाजित होकर 200 प्रश्नों का किया निर्माण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240227-WA0216.jpg)
नगरा (बलिया)। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआव, विकासखंड नगरा, बलिया में 27 फरवरी के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस तत्वावधान में एक दिन पूर्व मंगलवार को राम प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी नगरा के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अन्तर्गत विज्ञान विषय तैयारी हेतु छात्रों ने छोटे-छोटे समूहों में विभाजित होकर 200 प्रश्नों का निर्माण किया एवं उनके उत्तर भी अपनी अभ्यास पुस्तिका पर लिखा। इस कार्य में अध्यापक केवल फैसिलिटेटर के रूप में कार्य किए। बच्चों ने सभी प्रश्न निर्माण एवं उत्तर लेखन का कार्य स्वयं किया। यह कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी के मार्ग दर्शन में राम प्रताप गौतम, प्रमिला यादव, मनोज कुमार कन्नौजिया एवं रामकृष्ण मौर्य के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)