Ballia : पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रथम व द्वितीय स्थान किया प्राप्त
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/d-10.jpg)
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा आयोजित ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज अप की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य बलिया उपस्थित रहें। साथ में खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज लोकेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कुंवर सिंह चौराहा होते हुए वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में पहुंची जहां पर पेंटिंग, वाद विवाद, स्लोगन और भाषण की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/c-10-1024x768.jpg)
इस प्रतियोगिता में जनपद के कई विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर हनुमानगंज बलिया के सवरू कुमार प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अंशु प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय देवकली की रागिनी ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार के 1000, 800, 700 नकद और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/e-6-1024x768.jpg)
प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर की सहायक अध्यापिका अंजली तोमर के कुशल नेतृत्व में ये बच्चें पेंटिंग की कला में निपुण हुए है। साथ में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव बच्चों के तन्मयता से लगे रहे। साथ ही इस प्रतियोगिता में जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, पूनम सिंह, रामनारायण यादव, जय प्रकाश गुप्ता, विभा श्रीवास्तव, शर्मिला सिंह, वजैर अहमद, अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और सभी का आभार भी व्यक्त किए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)