Ballia : उपजिलाधिकारी ने किया गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240423-WA0133.jpg)
बैरिया (बलिया)। उपज़िलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने मंगलवार को वर्तमान में हीट वेव से बचाव हेतु भगवानपुर स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें वर्तमान में गौशाला में कुल 144 गोवंश रह रहे है, उनके लिये दो बड़े शेड है। पेयजल हेतु समरसेबुल से एक बड़े चरन में पानी भरा गया था। तेज़ लू से बचाव हेतु जूट के बोरों का पर्दा लगाया गया था, जो ज़मीन से काफ़ी ऊँचाई पर था, जिसे ज़मीन तक करने का निर्देश दिया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240423-WA0131-1024x576.jpg)
साथ ही बड़े-बड़े नाद में कई स्थानों पर पानी भरने के निर्देश दिये गये, जिससे गोवंश आसानी से पानी पी सकें। गौशाला में लगभग 300 क्विंटल भूसा, 1 बोरी मिक्स मिनरल, 20 बोरी चोकर मिला। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन हरा चारा भी दिया जाता है। कोई पशु बीमार नहीं मिला। इस अवसर पर प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डा.लालजी, पशुधन प्रसार अधिकारी अश्वनी कुमार, लेखपाल संजय पांडे, प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव तथा गौशाला केयर टेकर किसुन देव, महेश, रमेश, मदन एवं जोधन यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)