Ballia : चैता का किया गया आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240423-WA0034.jpg)
मझौवां (बलिया)। तहसील बैरिया के चार मौजा के सीवान पर स्थित ख्याति लब्ध ब्रम्ह हरखू ब्रम्ह बाबा के स्थान पर सोमवार की रात्रि 9 बजे से भोजपुर बिहार के चैता सम्राट तेरे नाम लहरी व सिवान बिहार के मनीष हलचल के बीच शानदार चैता का अयोजन किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि मठिया के महंत श्री बालक बाबा रहे। सर्व प्रथम पं0 सुशील तिवारी के 9 विद्वान आचार्य स्वस्ति वाचन कर बाबा का पूजन किया, उसके बाद मुख्य अतिथि महन्त बालक बाबा ने हरखू ब्रम्ह बाबा के चरणांे में दीप प्रज्ज्वलित कर चैता गायन का शुभारंभ कराए।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240423-WA0035-1024x577.jpg)
सर्व प्रथम भोजपुर बिहार के तेरे नाम लहरी ने गजानन गणेश के वंदना के साथ शुभारम्भ करते हुए हरखू बाबा होख न सहइया ए रामा, चइत महिनवा गा कर उपस्थित श्रोता को मंत्र मुग्ध कर दिया। दूसरे क्रम मे सिवान बिहार के गायक मनीष हलचल ने मां सरस्वती कि बंदना करते हुए आजू चईत हम गाइब ए राम एही ठैया गा कर वाह वाही लुटी। इसके बाद दोनों गायकों ने बारी-बारी से विभिन्न प्रकार के स्वर लहरियां के बिच गीत संगीत के द्वारा भोर के चार बजे तक श्रोताओं झूमते झुमाते रहे। इस मौके पर अयोजन समिति के मगन तिवारी, मुन मुन पाण्डेय, लाल जी राम, मनोज कुशवाहा, कीसुन पासवान समेत दया छपरा, पांडेपुर, तेगरही, दलापतिपुर, चकिया, जमालपुर, कर्ण छपरा आदि गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)