Ballia : दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर सुनील व प्रियंका ने बढ़ाया जिले का मान

बलिया। जिले के दो कैडेट्स 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में शामिल होकर बलिया का नाम बुलंद किया है। 93 बटालियन सतीश चन्द्र कॉलेज बलिया के सुनील कुमार यादव पुत्र दिनेश यादव ग्राम विष्णुपुर पोस्ट सुरेमनपुर बैरिया से तथा प्रियंका यादव 90 बटालियन बलिया टाउन डिग्री कॉलेज बलिया पुत्री रामजी यादव ग्राम जीरा बस्ती बलिया से दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर अपने जिले एवं बटालियन मान प्रतिष्ठा बढ़ाया है। चीफ़ ऑफ डिफेन्स लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आवास पर मुलाकात करते हुए 6 फरवरी को अपने जिले में प्रस्थान किया। इस मौके पर इनके बटालियन, कॉलेज तथा ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इसे भी पढ़े -   Ballia : एसपी ने पुलिस के जवानों को दिलाया शपथ

Leave a Comment