Ballia : ऐतिहासिक रहा ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा का सम्मेलन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/a-13.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/09/a-13-956x1024.jpg)
बलिया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा की तरफ से गुरूवार को क्रांति मैदान बापू भवन में श्री बलभद्र पूजन व स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नगरपालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल, सिकंदरपुर नगर पंचायत के चेयरमैन सावित्री देवी, प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरविंद गांधी, महाराजगंज सिवान भाजपा की वरिष्ठ नेता सुप्रिया भगत, शंभू नाथ गुप्ता सहित वैश्य समाज के नेता मौजूद रहे। गुरूवार की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक श्री बलभद्र पूजन विधिवत किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। उसके बाद नौ बजे से 12 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता हुई इसमें पांच से 15 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में 10 से 20 वर्ष के छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद ड्राइंग प्रतियोगिता में 8 से 16 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़ भाग लिया। उसके बाद गायन प्रतियोगिता में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)