Ballia : आपके एक वोट से देश का भविष्य होता है तय : दयाशंकर सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/b-21.jpg)
परिवहन मंत्री व सांसद ने नव मतदाता कार्यक्रम में किया शिरकत
बलिया। जन सामान्य के एक मत से देश में सशक्त सरकार बनती है, जिससे आगे का भविष्य तय होता है। नव मतदाता आने वाले चुनाव में अपना मतदान सोच-समझकर करें तभी देश में फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार का गठन होगा। यह बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि मतदाताओं के सूझबूझ और सही मतदान करने से ही नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बने।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/a-20.jpg)
आपके एक मत की वजह से आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देश में भाजपा की सरकार आने के बाद जो कार्य आजादी के 70 वर्षों में नहीं हुआ था वो भी संभव हुआ। अयोध्या में 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित हुई। कश्मीर में 370 खत्म हुआ तो उज्ज्वला जैसी सैकड़ों योजनाओं से गरीबों का भला हो रहा है। कहा ऐसे में नव मतदाता अपने भविष्य को बनाने के लिए एक बार देश में भाजपा की सरकार बनाएं। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच मंत्री व सांसद के साथ राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स यानी मोटे अनाजों से निर्मित व्यंजनों के लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर सबका टेस्ट लिया। कार्यक्रम में चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, अरुण सिंह बंटू, राजीव मोहन चौधरी, रवि राय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल एवं संचालन अभिषेक सिंह सूरज ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)