Ballia :रक्षा बंधन से पहले ही मौत के गाल में समाया पांच बहनों का इकलौता भाई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/5-7.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/5-7-1024x551.jpg)
बलिया। रविवार के दिन रक्षाबंधन से पहले ही पांच बहनों से इकलौते भाई को मौत ने छिन लिया। यह घटना खेजुरी थाना क्षेत्र की है। खेजुरी के बहेरी-जेठवार मार्ग पर स्थित तालाब में रविवार को नहाते समय डूब कर एक युवक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने तालाब से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर बहेरी गांव निवासी सोनू यादव 20 वर्ष पुत्र मनजी यादव रविवार की सुबह बहेरी -जेठवार मार्ग पर स्थित तालाब में नहाने चला गया। जहां गहरे पानी में वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से ही सोनू के माता पिता व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)