Ballia : धूमधाम से निकाला गया भगवान भोलेनाथ का बारात
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1709897048791-scaled.jpg)
बांसडीह (बलिया)। लुगरी बाबा सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी बाजार स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर से दोपहर 2 बजे भगवान भोलेनाथ का बारात का आयोजन किया गया। शिव बारात में भगवान शिव की प्रतिमा को रथ पर स्वर कर नगर भ्रमण किया गया। बारात में ब्रह्मा विष्णु महेश सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, ऊँ नमः शिवाय के जयकारे से सड़के गुंजायमान रही। बारात में ब्रह्मा, विष्णु, महेश सहित दैत्य, भूत, पिशाच के वेश में बाल कलाकार बारात की शोभा बढ़ा रहें थे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1709897048733-1024x460.jpg)
भक्ति गीत, संगीत, नृत्य से पूरी बारात झूमती रही। अबीर, गुलाल भी उड़ाएं जा रहे थे, सभी श्रद्धालु मस्ती में झूम रहें थे। बारात की जगह जगह स्वागत के लिए कस्बे के व्यापारियों द्वारा जगह-जगह नाश्ते और जलपान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बारात बड़ी बाजार होते हुए स्टेट बैंक कोतवाली अंबेडकर तिराहा से पुनः वापस आकर बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां बारात में आए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1709897048769-1024x460.jpg)
बारात में सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। बारात में आयोजन कर्ता छोटक मिस्त्री, निखिलेश पाण्डेय, कन्हैया गुप्ता, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के समाजसेवी गोपाल गुप्ता, प्रतुल कुमार ओझा, हरिकृष्ण वर्मा, शंभूनाथ वर्मा, शंभूनाथ सोनी सहित प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)