
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नारायनपुर में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाकर हजारों के माल सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी भवन स्वामी के घर आने के बाद हुई। पीड़ित कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए समान को बरामद करने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव की प्रमिला सिंह पत्नी स्व0 वीरेंद्र सिंह अपने घर में अकेली रहती हैं। ऊनके पुत्र व बहु सहित परिवार के लोग बाहर रहते हैं। विगत 20 फरवरी को वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां भिलाई (मध्य प्रदेश) एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गयी थी। बुधवार को जब वह वापस लौटी तो घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर में काफी कुछ बिखरा पड़ा है। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे से छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर टुल्लू पंप, स्टेबलाइजर चांदी के बर्तन कीमती कपड़े और 30 हजार रुपये नकदी चुरा ले गये हैं। इसके बाद पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी, जिसके बाद पहंुची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की। अज्ञात चोरों के खिलाफ़ जांच चल रही है।

