Ballia : महिला को बंधक बनाकर चोरों ने की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-32.jpg)
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में सोमवार की आधी रात लगभग एक बजे रात में चोरों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर जमकर मारा पीटा। उसके बाद आभूषण और कीमती वस्त्र लेकर भाग गये। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें आजाद कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार सोनवानी निवासी रुखशाना पत्नी शहजाद सोमवार की रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। इसी बीच देर रात को तीन चार की संख्या में मुंह बांधकर खिड़की में लगे जाली को फाड़कर घर में घुसकर महिला के हाथ पैर मुंह बांध कर बक्से में रखा गहना तथा कपड़ा लेकर फरार हो गए। जाते जाते चोरों ने रुखशाना को घर में रखे डंडे से मारा भी। शोरगुल सुनकर आस पास के लोगों पहुंचे तब तक चोर फरार हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पीड़िता ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)