Ballia : उत्पादन व उत्पादकता में वृद्वि करने वाले प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि चैधरी चरण सिहं के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस मनाये जाने की कार्ययोजना प्रस्तावित है। 23 दिसम्बर को क्राप कटिगं से प्राप्त परिणाम के आधार पर किसानों को सम्मानित किया जाता है। कार्ययोजना के अनुसार जनपद में रबी-2022-23 की फसलों गेहूॅं, चना, मटर, मसूर एवं राई, सरसों में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को दो पुरस्कार क्रमशः प्रथम व द्वितीय प्रदान दिये जायेगें, ताकि जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्वि करने हेतु प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो सके। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन के लिये इच्छुक कृषक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, बांसडीह, रसड़ा, एवं बैरिया कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। प्रार्थना पत्र पूर्ण करके कृषक को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर, रसड़ा, बांसडीह, एवं बैरिया कार्यालय में रूपया-10 (दस रूपया मात्र) पंजीकरण शुल्क एवं खतौनी व अन्य अभिलेख के साथ 25 फरवरी तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उक्त क्षेत्र में रूचि रखने वाले कृषक पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के कार्यालय से सम्पर्क करते हुये आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं औद्यानिक, पशुपालन, डेयरी, कुक्कुट पालन, गन्ना, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु महिला कृषकों का नामाकंन किया जाना है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिन महिला कृषकों को संस्तुत किया जा जायेगा उनका आर्थिक (लाभ-लागत विश्लेषण) एवं सामाजिक (स्वयं कितने लोगों को रोजगार दिया या उनसे प्रेरित होकर कितने लोगों द्वारा उस कार्य को अपनाकर रोजगार सृजन किया गया।) विश्लेषण करते हुये उनकी गतिविधि का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जायेगा।

इसे भी पढ़े -   Ballia : अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी

Leave a Comment