Ballia : दो वाहनों से तीन पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-43.jpg)
बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस व एसओजी सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा दो मैजिक वाहन से तीन गोवंशों को बरामद किया गया है। वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। दुबहड़ थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठ मय हमराह व स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वानाथ मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र दुबहड़ के उदयपुरा स्थित चन्द्रशेखर आईटीआई कालेज के सामने से दो संदिग्ध मैजिक वाहनों को रोकवाया। तलाशी में वाहनों से तीन गोवंश बरामद किया गया।
वहीं पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपना नाम नारायण वर्मा पुत्र हरिनाथ वर्मा निवासी बालूपुर थाना खेजुरी और आशुतोष यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी सागरपाली थाना फेफना बताया। वहीं अभियुक्तों ने बताया कि वे गोवंश को बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल पण्डुआ वध हेतु ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)