Ballia : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन लोग गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/24f.jpg)
बैरिया (बलिया)। थाना अंतर्गत बैरिया रेवती मार्ग पर गंगा पांडेय के टोला में सोमवार को ढ़ाई बजे के लगभग ट्रैक्टर के चपेट में आए बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां से तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि घटना के उपरांत मिट्टी लगा ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना के संदर्भ में बताया गया कि सिताब दियारा निवासी मनजी यादव 53 वर्ष, दिनेश यादव 35 वर्ष, अभिषेक यादव 22 वर्ष अपने हीरो ग्लैमर बाइक से सहतवार रिश्तेदारी में जा रहे थे। गंगा पांडे के टोला गांव के सामने सड़क के बाएं किनारे पर रखें गिट्टी व बालू के ढेर से बचने के लिए सड़क पर आ गए। तब तक पीछे से आ रहा मिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर से धक्का लग गया और बाइक गिर कर घिसटते हुए खड्ड में जा गिरी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)