Ballia : चोरी के सामान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-12.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-12-1024x461.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
बलिया। सिकन्दरपुर थाना पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ 3 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनोें के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी, रात्रि गस्त करते हुए माल्दह बाजार से चोरी से संबंधित तीन अभियुक्तों राकेश कुमार पुत्र स्व0 दूधनाथ निवासी ग्राम सिवानकला थाना सिकन्दरपुर, जमालुद्दीन पुत्र स्व0 जकरी निवासी ग्राम वसारिखपुर थाना-सिकन्दरपुर और अमित चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी ग्राम गोसाईपुर थाना सिकन्दरपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के कपड़े व एक कम्प्रेसर, 2 नाजायज चाकू व चोरी करने की उपकरण और एक बिना नंबर की बाइक बरामद किया गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)