Ballia : महिला ग्राम प्रधानों का 13 व 14 मार्च को होगा प्रशिक्षण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-7.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। महिला ग्राम प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, लैंगिक समानता विषय पर आधारित दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण हेतु कृषि भवन बलिया में आगामी 13 तथा 14 मार्च को बुलाया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पत्र पर इस आशय की सूचना सीयर ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज सिंह ने देते हुए सीयर की समस्त महिला ग्राम प्रधानों से निर्धारित समय व तिथि पर अपने-अपने बैंक पास बुक व आधार कार्ड के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की है। यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रशिक्षण में पुरुष भाग नहीं लेगें। प्रतिभाग करने वाली महिला ग्राम प्रधानों को अनुमन्य यात्रा भत्ता देय होगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)