Ballia : राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का तीसरा दिन रहा जारी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240311-WA0140.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय क्षेत्र के देवेन्द्र पी०जी० कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको/सेविकाओ द्वारा एक दिवसीय शिविर का तीसरा दिन जारी रहा। शिविर की शुरुआत प्रार्थना और लक्ष्यगीत ‘‘उठे समाज के लिए उठे उठे‘‘ से हुई। स्वयंसेवको/सेविकाओं द्वारा ग्राम मसाव (पश्चिम पोखरा) में 10-10 की टोलियाँ बनाकर मतदाताओं के अधिकार व कर्तब्यों का बोध कराते हुए जागरूक करने का काम किया गया, एवं ग्रामसभा के सार्वजनिक पोखरे की साफ सफाई की गई। पूरे कार्यक्रम का प्रमुख विषय मतदाता जागरूकता से संबंधित रहा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम में राम प्रताप चौरसिया, स्मिता सरोज, गायत्री शर्मा, प्रवीण सिंह इत्यादि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)