Ballia : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-1.jpg)
बलिया। गड़वार-बलिया मार्ग के बनरही गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने एक महिला व एक युवक को भर्ती कर लिया गया। वहीं मामूली रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग तथा स्कूटी पर महिला समेत तीन लोग सवार थे। बाइक बलिया से गड़वार की ओर जा रही थी, जबकि स्कूटी सवार गड़वार से बलिया की ओर आ रही थी। जैसे ही ये लोग गड़वार-बलिया मार्ग के बनरही गांव के सामने पहुंचे थे, तभी दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे अर्जुन राम 45 वर्ष निवासी जगदरा की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल चार लोगों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर गुड़िया व अंजनी कुमार निवासीगण बनरहीं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामूली रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)