Ballia : जनाड़ी के पास पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-33.jpeg)
बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस द्वारा चोरी की ट्रैक्टर की एक बैट्ररी बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देशन में वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस को यह सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को थाना दुबहड़ क्षेत्र अन्तर्गत जनाड़ी चौराहे से जनेश्वर मिश्र सेतु के मध्य स्थित सड़क पुल ग्राम जनाड़ी के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी मय हमराही फोर्स द्वारा चोरी की ट्रैक्टर की एक बैट्ररी बरामद करते हुए अभियुक्तगण विश्वकर्मा यादव पुत्र श्रीभगवान यादव निवासी शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी थाना दुबहड़ और शिप्पू खरवार पुत्र माझिल खरवार निवासी अखार पश्चिम टोला थाना दुबहड़ को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सामान चोरी का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)