Ballia : नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का हुआ आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/i.jpeg)
बलिया। शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा बलिया के प्रधानाचार्य एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सहसंयोजक रवि राय के सिकंदरपुर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का आगमन कल देर रात लगभग 8ः30 बजे हुआ। रवि राय के आवास पर वे लगभग 1 घंटे तक रहे। जब ए के शर्मा का काफिला रवि राय के आवास पर पहुंचा तो लगभग 4 घंटे से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने उनका बहुत जोरदार ढंग से ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/h-1024x580.jpeg)
इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा नेता रवि राय से अपने घनिष्ठ एवं आत्मीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं राजनीति में आया तो पहले दिन से रवि राय का साथ, सहयोग और स्नेह मुझे प्राप्त हुआ। साथ ही कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र की नगर विकास और ऊर्जा विभाग की कोई भी समस्या हो तो रवि राय के माध्यम से मुझे जरूर अवगत कराएं यथासंभव समस्याओं का निराकरण मेरे द्वारा किया जाएगा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/g-1024x632.jpeg)
उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेम और उत्साह को देखकर उन्होंने वादा किया कि भविष्य में शीघ्र ही एक दिन का कार्यक्रम बनाकर रवि राय के यहां आऊंगा और आप सभी से अच्छे ढंग से मुलाकात होगी। प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सोनी, भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य मंजय राय, डॉ0 उमेश चंद्र, अवधेश सिंह, बृजेश राय, राकेश राय, सभासद जितेंद्र सोनी, सभासद राम जी वर्मा, ओंकार सोनी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मनोज उपाध्याय, बिट्टू पांडेय, ज्ञान प्रकाश राय, तारकेश्वर सिंह, मनोज राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)