Ballia : पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/b-7.jpg)
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी हीरामुन्नी देवी को शुक्रवार की दोपहर बयासी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि बीते दिनों शिवपुर दियर बयासी निवासी दीनदयाल प्रसाद की उनकी पत्नी हिरामुन्नी देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरा मुन्नी ने अपने ही पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)