Ballia : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/4-7.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/4-7-1024x551.jpg)
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र परसिया नंबर दो गांव निवासी संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ गाजीपुर जनपद के सिवरी अहमट गांव के चट्टी पर इलेक्ट्रिक दुकान करता था सोमवार की सुबह संजय गुप्ता पूजा करने चला गया। उसकी पत्नी व पुत्र करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गये, आस-पास के लोगों ने पत्नी और पुत्र को गंभीर रूप से झुलसे हुए को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां पत्नी की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दे दिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया नंबर दो गांव निवासी संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ सिवरी अमहट चट्टी पर इलेक्ट्रिक की दुकान करता था सोमवार की सुबह संजय गुप्ता पूजा करने चला गया था उसकी पत्नी कुसुम देवी 30 वर्ष पत्नी संजय गुप्ता अपने पुत्र विक्रम 3 वर्ष के साथ अपने दुकान में सफाई कर रही थी वहीं साफ-सफाई करते समय पंखे में विद्युत उतर गया पंखे के चपेट में आने से कुसुम देवी पुत्र विक्रम गंभीर रूप से झुलस गए, आस-पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां कुसुम देवी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर जैसे ही परसिया गांव वालों व घरवालों को लगी तो कोहराम मच गया। वहीं पुत्र विक्रम बाल-बाल बचा हुआ था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)