Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : यज्ञ से होता है सभी का कल्याण : आचार्य मोहित पाठक


मझौंवा (बलिया)।
स्थानीय क्षेत्र के हुकूमछपरा गंगा घाट पर चल रहे महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम एवं समस्त क्षेत्रवासियांे के सहयोग से श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का द्वितीय दिवस में प्रातः काल वेदी मण्डप पूजन किया गया। साथ ही अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित किया गया। गुरुकुल के आचार्य यज्ञाधीश मोहित पाठक ने बताया कि यज्ञों वै श्रेष्ठतमम कर्म यज्ञ कर्म ही सर्व श्रेष्ठ कर्म है क्षेत्र के लोग बहुत ही श्रद्धालु है बड़ी ही श्रद्धा भाव से यज्ञ में भाग ग्रहण कर रहें है, मां पतित पावनी गंगा का असीम कृपा है कि यह कार्य कुशलता पूर्वक चल रहा है।

साथ ही शाम को काशी की नित्य गंगा आरती भी कराई जा रही हैं। बहुत ही सुमनोहार दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा की काशी ही विद्यमान हो गया है उनका कहना है की क्षेत्रीय जनों का सहयोग रहा तो प्रत्येक दिन मां भागीरथी का आरती संपादन कराया जायेगा। गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहें वैदिक बटुक निश्चय ही सनातन के धर्म के ध्वजवाहक होंगे। 19 को सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए हल्दी कलश होगा और 20 को जनेऊ कराया जायेगा। कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि आप सब पर ठाकुर जी और मां गंगा की कृपा है कि आपके क्षेत्र महर्षि भृगु की पवित्र भूमि और महर्षि भृगु के नाम से ही गुरुकुल चल रहा है। नित्य वेद ध्वनि से आपका क्षेत्र पवित्र हो रहा है, यह बहुत ही हर्ष का विषय है।

नारद जी के पूर्व जन्म की कथा व व्यास जी द्वारा भागवत बनाना ,, अमरकथा और शुकदेवजी के जन्म का वृतांत का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है और अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो हमारे लिए इससे प्रभु से बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या सम्पदा नहीं है। भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है। भगवत कथा के समय स्वयं श्री कृष्ण आपसे मिलने आए हैं, जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है, भागवत उसका सदैव कल्याण करते है। उन्होंने कहा कि बिना जाति और बिना मजहब देखे इनसे आप जो मांगे यह आपको वो मनवांछित फल देते है और अगर कोई कुछ न मांगे तो उसे मोक्ष पर्यंत तक की यात्रा कराते है। कहा कि जहां पर यज्ञ होता है और यज्ञ की ध्वनि जहां तक पहुंचती है पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन जाता है।

इस अवसर पर काशी से पधारे यज्ञाचार्य अरविंद कुमार तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के द्वारा द्वितीय दिवस का पूजन संपादन कराया गया। यज्ञ में यज्ञ आचार्य एवं मां गंगा की महाआरती में पं0 अतुल दुबे, निहाल मिश्र शशांक, अजय कुमार चौबे, मनीष कुमार पाण्डेय, अमन पांडेय, यजमान बबलू सिंह, भरत सिंह, यज्ञ सेवक प्रमोद पांडेय, राजनरायण तिवारी, पप्पू ओझा, गंगा समग्र प्रांत प्रमुख गंगा वाहिनी अर्जुन साह, गंगा आरती के मुख्य यजमान सुनील सिंह एस ओ हल्दी रहें। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, विजय यादव, डॉ0 राजन मिश्र, पूर्व प्रधान श्याम कैलाश साह, नन्हंे सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, गौरीशंकर पान्डेय, अजय चौबे, राजू चौबे सहित सभी सम्मानितगण मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *